Tatsam Tadbhav Shabd 2000 Words List PDF - SSC GD Constable 2027

Tatsam Tadbhav Shabd By Kajem Sir 9046556268

SPECIAL NOTE FOR SSC GD CONSTABLE | PREPARED BY KAJEM SIR

तत्सम तद्भव शब्द 500+ List - परिभाषा, नियम, उदाहरण | SSC GD <div style="position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; border-radius: 12px; box-shadow: 0 4px 15px rgba(0,0,0,0.2);"> <iframe style="position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%;" src="https://www.youtube.com/embed/GXPmSNd4bhs?rel=0&modestbranding=1" title="Trick Wala Hindi" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen> </iframe> </div>

तत्सम और तद्भव शब्द (Tatsam Tadbhav Shabd)

परिभाषा, नियम, उदाहरण | 500+ शब्दों की लिस्ट PDF सहित

Prepared by KAJEM SIR -

तत्सम और तद्भव शब्द: इस लेख में हम तत्सम और तद्भव शब्दों के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे। यहाँ हम, तत्सम शब्द किसे कहते हैं? तद्भव शब्द किसे कहते हैं? तत्सम और तद्भव शब्दों की पहचान के क्या नियम हैं? और 500+ उदाहरण भी देखेंगे।

भाषा का प्रवाह अनंत है। वैदिक संस्कृत से आज की हमारी भाषा इस यात्रा में अनेक मोड़ों को पार कर

हिन्दी में शब्दों के प्रकार

  1. तत्सम शब्द
  2. तद्भव शब्द
  3. देशी शब्द
  4. विदेशी शब्द
  5. अन्य शब्द

1. तत्सम शब्द की परिभाषा

तत् + सम् = तत्सम - तत् का अर्थ है "उसके" और सम् का अर्थ है "समान"। अर्थात ज्यों का त्यों।

परिभाषा: जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है।

जैसे: अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार

।

2. तद्भव शब्द की परिभाषा

तत् + भव = तद्भव - उससे बने अर्थात संस्कृत से उत्पन्न।

परिभाषा: तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं। इनकी यात्रा संस्कृत से पालि, प्राकृत, अपभ्रंश होकर हिंदी तक आई है।

जैसे: मुख से मुँह, ग्राम से गाँव, दुग्ध से दूध, भ्रातृ से भाई।

3. तत्सम और तद्भव शब्दों को पहचानने के 7 नियम

नियमतत्सम मेंतद्भव मेंउदाहरण
1क्षख / छपक्षी = पंछी
2श्रसश्रेष्ठी = सेठ
3शसशलाका = सलाई
4षसकृषक = किसान
5ऋ मात्रारि / इकृतगृह = कचहरी
6र मात्रालोपआम्र = आम
7वबवन = बन

4. तत्सम तद्भव शब्द के 500+ उदाहरण - A to Z लिस्ट

अ, आ से शुरू होने वाले शब्द

तत्समतद्भवतत्समतद्भव
आम्रआमअक्षिआँख
अग्निआगअंधकारअँधेरा
अश्रुआँसूअमृतअमिय
अर्द्धआधाअट्टालिकाअटारी
अम्लिकाइमलीआमलकआँवला
अस्थिहड्डीआर्द्रकअदरक

क, ख, ग, घ से शुरू होने वाले शब्द

तत्समतद्भवतत्समतद्भव
कर्मकामकर्णकान
कूपकुआँकोकिलकोयल
कृषककिसानकुंभकारकुम्हार
काष्ठकाठकर्पूरकपूर
गृहघरग्रामगाँव
गर्दभगधागोधूमगेहूँ
घृतघीघोटकघोड़ा

च, ज, त, द, न, प से शुरू होने वाले शब्द

तत्समतद्भवतत्समतद्भव
चन्द्रचाँदछत्रछाता
जिह्वाजीभज्येष्ठजेठ
तैलतेलताम्रताँबा
दुग्धदूधदंतदांत
दीपदीयादधिदही
नासिकानाकनृत्यनाच
निद्रानींदपुष्पफूल
पत्रपत्तापक्षीपंछी
प्रस्तरपत्थरपाषाणपाहन

म, य, र, ल, व, स, ह, क्ष से शुरू होने वाले शब्द

तत्समतद्भवतत्समतद्भव
भ्राताभाईभगिनीबहन
मयूरमोरमुखमुँह
मृत्युमौतमक्षिकामक्खी
यमुनाजमुनारात्रिरात
रज्जुरस्सीलक्षलाख
लौहलोहावत्सबछड़ा
वानरबंदरवर्षबरस
सूर्यसूरजस्वर्णसोना
सर्पसाँपशिरसिर
श्रावणसावनहस्तहाथ
हरिद्राहल्दीक्षीरखीर
क्षेत्रखेतक्षत्रियखत्री

📥 2000 शब्दों की पूरी PDF डाउनलोड करें

SSC GD Constable और सभी Central Govt Exam के लिए

By KAJEM SIR - 9046556268



DOWNLOAD PDF

5. SSC GD PYQ - पिछले साल के प्रश्न

Q1. 'कान' का तत्सम रूप क्या है?
a) कर्ण b) करण c) कानन d) कर्णिका → Ans: कर्ण

Q2. निम्न में से तद्भव शब्द है?
a) अग्नि b) मयूर c) हाथ d) सूर्य → Ans: हाथ (हस्त तत्सम है)

Q3. 'पुष्प' का तद्भव है?
a) फूल b) गुलाब c) कुसुम d) सुमन → Ans: फूल

Q4. 'लोटा' किस प्रकार का शब्द है?
a) तत्सम b) तद्भव c) देशज d) विदेशज → Ans: देशज

©studycare0365.blogspot.com | Prepared by Kajem Sir | All Rights Reserved

For SSC GD, Railway, Police, Central Govt Exams

Comments