Set-4
Questions (MCQ) — हिंदी मुहावरे MCQ Practice Quiz 3
-
बरसात में मच्छर “नाक में दम” देते हैं |
A. सांस न लेने देना
B. सोने न देना
C. बहुत परेशान करना
D. प्रदूषण फैलाना -
अंगूठा चूमना का अर्थ है —
A. इंकार करना
B. तिरस्कार करना
C. नासमझी दिखाना
D. खुशामद करना -
अक्ल का पुतला का अर्थ है —
A. बहुत बुद्धिमान
B. बहुत चतुर
C. अत्यंत धूर्त
D. अत्यंत मुर्ख -
गागर में सागर भरना का अर्थ है —
A. सरस दोहों की रचना करना
B. मूर्खतापूर्ण काम करना
C. असंभव काम करना
D. थोड़े शब्दों में अधिक कहना -
चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है —
A. आराम की नींद सोना
B. बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना
C. आत्मप्रशंसा करना
D. क्षमता से अधिक व्यय करना -
जौहर खुलना का अर्थ है —
A. क्रुद्ध होना
B. परीक्षा होना
C. जौहर टूट जाना
D. भेद का पता लगना -
ढपोर शंख का अर्थ है —
A. सब संबंध छोड़ देना
B. कांपने लगना
C. विख्यात होना
D. बेवकूफ -
दिल पक जाना का अर्थ है —
A. अच्छा लगना
B. प्रेम न होना
C. अत्यंत पीड़ित होना
D. कष्ट पहुँचना -
नौ-दो ग्यारह होना का अर्थ है —
A. मिलकर कार्य करना
B. धोखे में पड़ना
C. निशाना बन जाना
D. रफू-चक्कर होना -
नाक पर सुपारी तोड़ना का अर्थ है —
A. इज्जत उतार देना
B. घृणा प्रकट करना
C. बहुत परेशान करना
D. असंभव कार्य करना -
पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है —
A. भेद न लगने देना
B. वस्तु का सही स्थान पर न होना
C. अप्राकृतिक व्यवहार होना
D. छोटी उम्र में ही बुद्धिमान होना -
पानी पीकर घर पूछना का अर्थ है —
A. अनोखा काम करना
B. विपरीत काम करना
C. काम निकलने के बाद सोचना
D. आराम से विचार करना -
विहंगम-दृष्टि का अर्थ है —
A. सरसरी दृष्टि
B. गहरी दृष्टि
C. सम्यक दृष्टि
D. पैनी दृष्टि -
भयभीत होना के लिए सही मुहावरा है —
A. कलेजे पर सांप लेटना
B. कलेजे पर पत्थर पड़ना
C. कलेजा धक-धक करना
D. कलेजा मुंह को आना -
किसी वस्तु का आवश्यकता से कम होना के लिए सही मुहावरा है —
A. अंगुली चाटना
B. ऊंट के मुंह में जीरा
C. ओस के चाटे प्यास न बुझाना
D. एक अनार सी बीमार -
पुलिस के द्वारा की गयी नाकेबंदी की वजह से डाकुओं की ......
A. नानी मर गई
B. ऐसी-तैसी हो रही है
C. जान के लाले पड़ गये हैं
D. तरकीब काम नहीं कर रही है -
आधा तीतर आधा बटेर का अर्थ है —
A. उचित सामंजस्य का अभाव
B. छोटा-बड़ा होना
C. रंग बिरंग होना
D. बेमेल तथा बेढंगा होना -
गूलर का फूल होना का अर्थ है —
A. कभी-कभी दिखाई देना
B. स्पष्ट दिखाई देना
C. कभी भी दिखाई न देना
D. व्यर्थ की बात करना -
घाट-घाट का पानी पीना का अर्थ है —
A. बहुत अनुभवी होना
B. बहुत यात्रा करना
C. अधिक लोगों से मित्रता करना
D. रोजगार के नये नये अवसर तलाश करना -
टिप्पस लगाना का अर्थ है —
A. झूठी बातें मिलाना
B. सिफारिश करना
C. निशाना लगाना
D. रिश्वत देना
📌 Answer Key
- C
- D
- A
- D
- D
- D
- D
- C
- D
- C
- D
- C
- C
- C
- B
- B
- D
- A
- A
- B
