बुधवार, 15 मार्च 2023

Hindi Grammar / सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण समझें बहुत ही सरल शब्दों में

 


Hindi Grammar /

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण समझें बहुत ही सरल शब्द मे 

हिंदी व्याकरण में कई सारे ऐसे विषय हैं जिनके बारे में छोटी कक्षा से लेकर बड़ी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं तक प्रश्न पूछे जाते हैं  जैसे- संज्ञा, सर्वनाम अव्यय आदि। इसके बिना हिंदी व्याकरण को समझना कठिन हो सकता है।  इस ब्लॉग में सर्वनाम के भेद को विस्तार से सरल शब्दों में समझाया गया है इसके साथ ही sarvanam in Hindi की फ्री वर्कशीट डाउनलोड भी यहां से कर सकते हैं उसका लिंक नीचे दिया गया है।

Contents

  • सर्वनाम की परिभाषा
  • सर्वनाम के उदाहरण
  • मूल सर्वनाम कितने होते हैं?
  • सर्वनाम के भेद
  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर  समानता
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम
  • सर्वनाम प्रैक्टिस सेट
  • सर्वनाम के उदाहरण
  • FAQs




📚📚सर्वनाम📚📚







सर्वनाम की परिभाषा
संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। सर्वनाम 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं

       @@अन्य शब्दों में समझें तो सर्वनाम उन शब्दों को कहा जाता है, जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि,के नाम के स्थान पर करते हैं। इसमें मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह, हम, हमारा ,आदि शब्द आते हैं।
सर्वनाम के उदाहरण
1) मैं लिखना पसंद करती हूँ।
2) मुझे संगीत बहुत पसंद है।
3) वह कल माँ के साथ बाजार जाएगी।
4) उसने मुझे फोन किया था।
5)मेरे पास एक बुक है।
6)हम कल मेले जायेंगें।
7)तुम कौन हो?



हिंदी के मूल सर्वनाम 11 होते हैं, जैसे-
मैं , वह , क्या
तू,  जो,  कोई
आप,  सो,  कुछ
यह , कौन

सर्वनाम के भेद
प्रयोग की दृष्टि से देखा जाए तो सर्वनाम के 6 भेद होते हैं, जैसे कि-

1)पुरुषवाचक सर्वनाम
2)निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
3)अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4)संबंधवाचक सर्वनाम
5)प्रश्नवाचक सर्वनाम
6)निजवाचक सर्वनाम




1)पुरुषवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम जो उत्तम पुरुष (बोलने वाले), मध्यम पुरुष (सुनने वाले) और अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाये) के लिए आता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे : उसने, वह, मैं, तुम, उस आदि।

उदाहरण : मुझे पता था कि कल तुम घर जाओगी।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते है:

1)उत्तम पुरुष:-मुझे/ मुझको/ हमें /हमको/ मेरा /मेरे/ हमारा  / हमारे/मेरी /हमारी

2)मध्यम पुरुष:- तू/ तुम/तुझे /तुझको/ तुम्हें/ तुमको/ तेरा/ तेरे /तुम्हारा/तेरी/  तुम्हारे/ तुम्हारी

3)अन्य पुरुष:- यह /वह ये / वे/इसे / इसको/उसे/उसको/ इन्हें /इनको/ उन्हें /उनको/ इसका/ उसका /इसके /उसके इनका/ उनका /इनके/उनके/इसकी / उसकी इनकी/ उनकी



2)निश्चयवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम में पास या दूर किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत का बोध हो वह निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है। क्योंकि ये संकेत करता है इसलिए इसे संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं।
  जैसे:
1)यह मेरी पेंसिल है।
2)यह मीना की ड्रेस है, वह सीता की ड्रेस है।
3)वह घर बहुत दूर है।


3)अनिश्चयवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता हो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :
1)बाहर कोई है।
2)मुझे कुछ नहीं मिला।
3)किसी ने मुझे फोन किया पता नहीं कौन था।
4)कोई दरवाजा बजाकर चला गया।



4)संबंधवाचक सर्वनाम
संज्ञा के स्थान पर आने वाले जिन दो सर्वनाम शब्दों से संबंध का भाव प्रकट होता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे:
1)तुमनें जो कार मांगी थी, यह वही कार है।
2)तुम जो बोलोगे मैं वैसा ही करूँगा।

5)प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी प्रश्न का बोध होता है उसे उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे:
1)तुम कौन हो?
2)तुम्हें क्या चाहिए?
3)तुम यहां कब आयी?
4)वहां कौन गिरा था?
5)यहां क्या रखा है?








6)निजवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम तीनों पुरुष (उत्तम, मध्यम और अन्य) में अपना होने की अवस्था या भाव या अपनापन; निजता का वह निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे:
1)आप अपना काम खुद कर लेना।
2)मैं अकेला ही कार साफ़ कर लूंगा।
3)वह स्वयं स्कूटी से स्कूल चली जाती है।








सर्वनाम से जुड़े प्रश्न
1. इनमें से किस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
A.वह आप खा लेता है।
B.आप क्या-क्या खाते हैं?
C.आजकल आप कहाँ रहते हैं?
D.इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) वह आप खा लेता है।

2. मैं आप चला जाऊँगा। इस वाक्य में ‘आप’ कौन-सा सर्वनाम है?
A.पुरुषवाचक सर्वनाम
B.निश्चयवाचक सर्वनाम
C.निजवाचक सर्वनाम
D.संबंधवाचक सर्वनाम
उत्तर : (C) निजवाचक सर्वनाम

3. आप कहाँ जा रहे थे? इस वाक्य में ‘आप’ क्या है?
A.निजवाचक सर्वनाम
B.निश्चयवाचक सर्वनाम
C.प्रश्नवाचक सर्वनाम
D.पुरुषवाचक सर्वनाम
उत्तर : (D) पुरुषवाचक सर्वनाम
4. इन वाक्यों में से किस वाक्य में ‘वह’ का प्रयोग संबंधवाचक के रूप में हुआ है?
A.वह घर पर रहकर ही अपना परिवार चला रहा है।
B.वह घोड़ा है, जो बहुत तेज दौड़ता है।
C.वह पता नहीं क्या चाहता है।
D.जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।
उत्तर : (D) जो मेहनत करेगा वह सफल होगा

5. सर्वनामों की कुल संख्या है-
A.आठ
B.दस
C.ग्यारह
D.बारह
उत्तर :(c) ग्यारह

6. कौन सा कथन सत्य है?
A.सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।
B.सर्वनाम संज्ञा की तरह प्रयुक्त होता है।
C.सर्वनाम का भी अपना लिंग-वचन होता है।
D.सर्वनाम के बिना भी वाक्य सुन्दर हो सकते हैं।
उत्तर : (A) सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।



7. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं?
A.चार
B.पाँच
C.आठ
D.तीन
उत्तर : (D) तीन



PRACTICE SET - 1
PRACTICE SET - 2















Thanks for Watching
Please Like Share Subscribe









सर्वनाम के जुड़े कुछ Important प्रश्न

निम्नलिखित वाक्य में से सर्वनाम बताइए-
1) मैं स्कूल जाता हूं?
मैं
स्कूल
जाता हूं
उत्तर: (1) मैं

2) रोहित अच्छा लड़का है, वह ईमानदार है?
लड़का
वह
ईमानदार
उत्तर: (2) वह

3) राम कुछ लिख रहा है?
राम
लिख
कुछ
उत्तर: (3) कुछ

4) दरवाजे पर कोई खड़ा है?
दरवाजे
खड़ा है
कोई
उत्तर: (3) कोई

5) मैं अखबार पढ़ता हूं?
अखबार
मैं
पढ़ता हूं
उत्तर: (2) मैं

6) ‘तू, तुम’ सर्वनाम शब्द है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) पुरुषवाचक
उत्तर-(घ)

7) निम्नलिखित में से निजवाचक सर्वनाम शब्द है?
(क) हम
(ख) तुम
(ग) आप
(घ) वह
उत्तर-(ग)

8) “जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।” यह वाक्य उदाहरण है?
(क) संबंधवाचक का
(ख)निश्चयवाचक का
(ग)अनिश्चयवाचक का
(घ) निजवाचक का
उत्तर-(क)

9) ‘अपना’,’आप’ सर्वनाम शब्द है?
(क) संबंध वाचक
(ख)निश्चयवाचक
(ग)निजवाचक
(घ)प्रश्नवाचक
उत्तर-(ग)

10.) यह,वह सर्वनाम शब्द हैं?
(क) निश्चयवाचक
(ख) संबंध वाचक
(ग) अनिश्चयवाचक
(घ)निजवाचक
उत्तर-(क)

11) जो, सो सर्वनाम शब्द हैं?
(क) निजवाचक
(ख) संबंध वाचक
(ग) पुरुषवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
उत्तर-(ख)

12. निश्चयवाचक सर्वनाम कौन सा है?
(क) क्या
(ख) कौन
(ग)कुछ
(घ)यह
उत्तर-(घ)

13. अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?
(क)कौन
(ख)जो
(ग)कोई
(घ)वह
उत्तर -(ग)

14. ‘यह घोड़ा अच्छा है’-इस वाक्य में ‘यह’ है?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर-(ख)

15. संबंधवाचक सर्वनाम कौन सा है?
(क) कोई
(ख) कौन
(ग) जो
(घ) वह
उत्तर-(ग)

16. तुम्हें क्या चाहिए? क्या में कौनसा सर्वनाम भेद है?
(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर-(ख)

17. निम्नलिखित में से कौन सर्वनाम का भेद नहीं है?
(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर-(ग)

18. गेट पर कौन खड़ा है मैं सर्वनाम शब्द बताइए?
(क) पर
(ख) खड़ा है
(ग) गेट
(घ) कौन
उत्तर-(घ)

19. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी मदद खुद करता है में कौन सा सर्वनाम है?
(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर-(क)

20. जो सोएगा वह खोएगा में कौन सा सर्वनाम है?
(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर-(ग) 

PRACTICE SET - 1

PRACTICE SET - 2   Coming soon

 

FOR MORE RELATIVE

SSC GD Constable Model Question Paper 2023 Pdf Download in Hindi

विलोम वर्तनी पर्यायवाची मुहावरा PRACTICE SET 

विलोम शब्द | Vilom Shabd in Hindi – Opposite Words in हिंदी

SSC GD HINDI CLASS 2022 | RIKT STHAN KI PURTI SSC

Hindi bakko truti practice set l वाक्यों  त्रुटियाँ प्रक्टिस सेट 

मुहावरे (Muhavre) (Idioms) – Muhavre in Hindi Grammar

Paryayvachi Shabd practice set-2 (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

Porjaybachi PRACTICE SET MARKS-20

SSC GD Practice Set - S - Practice Set for SSC


FORTHCOMING EXAMS RELATED

Thank you so much for reading and visiting this article. Please visit our website again and get all the latest Content, News and Updates about the Examinations, Recruitment, college exams and Schemes scheduled by the government of India. Leave your queries, if have any, in the comment box mentioned below.

Studycare0365.blogspot.com

Jangipur,Murshidabad

West Bengal, 742213

Call +91 7908497874

Kajemshaikh0365@gmail.com

Classes
Mock Tests
Crack Exams


Website Links click here
Terms & Conditions Privacy Policy
STUDY CARE 
Whatsapp Ask a Doubt

Follow Us


• Terms and Conditions


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, let me know or write us Kajemshaikh0365@gmail.com

Featured Post

सामान्य हिंदी की तैयारी Samanya Gyan लुसेंट सामान्य हिंदी PDF सामान्य हिंदी के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न Samanya Gyan ke prashn सामान्य हिंदी व्याकरण

सामान्य हिंदी की तैयारी Samanya Gyan लुसेंट सामान्य हिंदी PDF सामान्य हिंदी के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न Samanya Gyan ke prashn सामान्य हिंदी व्य...