Skip to main content

RIKT STHAN KI PURTI FOR SSC GD / रिक्त स्थान की पूर्ती

 
हिन्दी रिक्त स्थानों की पूर्ति
SSC GD CONSTABLE EXAMS
रिक्त स्थानों की पूर्ती MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for रिक्त स्थानों की पूर्ती - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें
पाईये रिक्त स्थानों की पूर्ती उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें रिक्त स्थानों की पूर्ती MCQ Latest रिक्त स्थानों की पूर्ती MCQ Objective Questions.
Top रिक्त स्थानों की पूर्ती MCQ Objective Questions
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 1:
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
मलेरिया एक __ है।
1.दुख
2.क्लेश
3.आधि
4.व्याधि
Option 4 : व्याधि
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है - 'व्याधि'
मलेरिया एक व्याधि है।
व्याधि का अर्थ: रोग, बीमारी, अस्वस्थता, पीड़ा, आफ़त, विपत्ति।
आधि और व्याधि दोनों अलग है जहाँ आधि का तात्पर्य मानसिक पीड़ा से होता है वही व्याधि का संबंध किसी रोग या बीमारी से होता है।
Key Points=> दुख: -अर्थ: क्लेश, पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, यातना।
​विलोम शब्द - 'सुख'
आधि:-अर्थ:​ मानसिक कष्ट या चिंता और शारीरिक पीड़ा।
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 2:
रिक्त स्थान भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
बेटी पिताजी के साथ __ थी।
1.जाने वाले
2.जाने वाली
3.चलने वाले
4.जाने वाला
Option 2 : जाने वाली
रिक्त स्थानों की पूर्ती
सही उत्तर है - जाने वाली
बेटी पिताजी के साथ जाने वाली थी।
अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points=> बेटी पिताजी के साथ जानेवाली थी। वाक्य में बेटी शब्द का प्रयोग हुआ है जो की स्त्रीलिंग है।
बेटी शब्द एकवचन है।
अत: विकल्प जाने वालीसबसे उपयुक्त शब्द होगा।
अन्य विकल्प :
जाने वाले व चलने वाले : यह शब्द बहुवचन शब्दों के लिये काम लिये जाते है।
जैसे : हम सब पिताजी के साथ जाने वाले थे।
वह सब पिताजी के साथ चलने वाले है।
जानेवाला : यह शब्द पुल्लिंग शब्दों के लिये काम मे लिया जाता है।
जैसे : बेटा पिताजी के साथ जाने वाला था।
बेटा एक पुल्लिंग शब्द है।
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 3:
शिशु की____आँगन को गूंज रही हैं।
1.शोर
2.रुदन
3.हँसना
4.किलकारियाँ
Option 4 : किलकारियाँ
उपर्युक्त वाक्य के भाव के अनुसार शिशु के संदर्भ में रिक्त स्थान के लिए 'किलकारियाँ' शब्द उपयुक्त है। किलकारी का अर्थ है 'अत्यंत हर्षित होने की अवस्था में बच्चों एवं बंदरों के मुख से निकलने वाली अस्पष्ट ध्वनि अथवा चीख। ' अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'किलकारियाँ' है.
अन्य विकल्प
कर्णकटु, ऊँची और तीखी आवाज़, कोलाहल, चीखने-चिल्लाने की आवाज़।
बच्चे ने शोर मचाया, पर किसी ने भी उसकी बात न सुनी।
रुदन-रोना, विलाप, रोदन।
अस्पष्ट- सा रुदन सुनाई पड़ रहा था।
हँसना-परिहास या दिल्लगी करना।
पांचों सहेलियों ने हँसना और तालियां पीटना शुरु कर दिया।
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 4:
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें I
सफलता की देवी तिलक करने से पहले ____  लेती है I
1.परीक्षा
2.तिलक
3.पैसा
4.भाग
Option 1 : परीक्षा
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द परीक्षा है । अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) परीक्षा होगा ।
Key Points=> सफलता की देवी तिलक करने से पहले परीक्षा लेती है I
ललाट पर बनाया गया चिह्न
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 5:
जो लोग समय का ख्याल नहीं रखते उनकी ____ की जाती है।
1.शिकायत
2.तारीफ
3.निन्दा
4.प्रशंसा
Option 3 : निन्दा
यहाँ सार्थक शब्द 'निन्दा' है।
जो लोग समय का ख्याल नहीं रखते उनकी निन्दा  की जाती है।
निन्दा: बुराई करना
Key Points
सभी को सभी से शिकायत रहती है।
किसी-किसी को तारीफ़ पसंद नहीं भी होती।
हमेशा प्रशंसा करो सबकी
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 6:
कृष्ण ने गोपियों की मटकी ____ दी। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द होगा -
1.तोड़
2.मरोड़
3.फोड़
4.जोड़
Option 3 : फोड़
कृष्ण ने गोपियों की मटकी ____ दी। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द फोड़ होगा।
क्योंकि कोई भी वस्तु जो अंदर से खाली और से आवरित होती है उसके साथ फोड़ना ही प्रयोग करते है।
Key Points=> अन्य शब्दों का वाक्य में प्रयोग:-
तोड़- राम लकड़ियाँ तोड़ता है।
मरोड़- कृष्ण ने राधा की कलाई मरोड़ दी।
जोड़- रोहन ने अपने भाई का टूटा हुआ खिलौना जोड़ दिया। 
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 7:
अपने जीवन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए तुम्हें ___ परिश्रम करना पड़ेगा।
1.अथाह
2.अक्षुण्ण
3.अथक
4.अपार
Option 3 : अथक
यहां रिक्त स्थान में परिश्रम के साथ 'अथक' शब्द का प्रयोग होगा। अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points=>
वाक्य -   अपने जीवन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए तुम्हें 'अथक' परिश्रम करना पड़ेगा।
अथक - .न थकने वाला, अश्रांत 2. बिना थके लगातार किया जाने वाला, जैसे- अथक परिश्रम।
अत्यंत गहरा ; जिसकी थाह न ली जा सके या जिसकी गहराई न नापी जा सके
मॉँ के इस अथाह प्रेम ने सेठ जी को विह्वल कर दिया।
भाषा के चार मुख्य अंग हैं- वर्ण, शब्द , पद और वाक्य। इसलिए व्याकरण के मुख्यतः चार विभाग हैं-
(1) वर्ण-विचार
(2) शब्द-विचार
(3) पद-विचार
(4) वाक्य विचार
(1) वर्ण विचार या अक्षर:- भाषा की उस छोटी ध्वनि (इकाई) को वर्ण कहते है जिसके टुकड़े नही किये सकते है।
जैसे- अ,
(2) शब्द-विचार:- वर्णो के उस मेल को शब्द कहते है जिसका कुछ अर्थ होता है।
जैसे- कमल, राकेश
(3) पद-विचार:- इसमें पद-भेद, पद-रूपान्तर तथा उनके प्रयोग आदि पर विचार किया जाता है।
(4) वाक्य-विचार:- अनेक शब्दों को मिलाकर वाक्य बनता है। ये शब्द मिलकर किसी अर्थ का ज्ञान कराते है।
जैसे- सब घूमने जाते है।
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 8:
निर्देश: निम्न वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये।
राष्ट्र की _____ के लिए शहीदों ने अपना बलिदान दिया।
1.दान
2.शान
3.आन
4.बान
Option 3 : आन
रिक्त स्थानों की पूर्ती उक्त पँक्तियों के अनुसार आन का अर्थ है "इज्ज़त या गरिमा" अतः यहाँ सबसे उपयुक्त विकल्प 3 'आन' है।
अन्य विकल्प:
आन का अर्थ आत्म सम्मान
बान का अर्थ वेशभूषा, पहनावा
शान का अर्थ प्रतिष्ठा
दान का अर्थ है किसी को सआदर उसकी आवश्यकतानुसार कुछ देना
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 9:
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें I
__ लड़का बहुत चालाक हैI
1.उस
2.आप
3.वह
4.हम
Option 3 : वह
Key Points=>
 यहाँ स्पष्ट है कि बात लड़के के सन्दर्भ में कही जा रही है। इसलिए दिए गए विकल्पों में से वह शब्द रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द है।
अर्थात लड़का जातिवाचक संज्ञाहै इसीलिए इसके पहले वह का प्रयोग करना उचित है।
वह पुरूषवाचक सर्वनाम है।
अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही विकल्प वह है।
पूर्ण वाक्य- वह लड़का बहुत चालाक है।
सर्वनाम- जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छह भेद होते हैं:
1. पुरूषवाचक सर्वनाम - मैं, तू, वह, हम, मैंने
2. निजवाचक सर्वनाम - आप
3. निश्चयवाचक सर्वनाम - यह, वह
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम - कोई, कुछ
5. संबंधवाचक सर्वनाम - जो, सो
6. प्रश्नवाचक सर्वनाम - कौन, क्या
रिक्त स्थानों की पूर्ती Question 10:
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
सभी भारतीय भगवद्गीता के ......... से परिचित है।
1.गुणगान
2.महात्म्य
3.उत्कृष्ट
4.अभिज्ञान
Option 2 : महात्म्य
रिक्त स्थानों की पूर्ती सही उत्तर है - 'महात्म्य।'
दिए गये विकल्पों में से "महात्म्य'' रिक्त स्थान के लिए सर्वश्रेष्ठ शब्द है।
संपूर्ण वाक्य - "सभी भारतीय भगवद्गीता के महात्म्य से परिचित है।"
Key Points=>
महात्म्य का अर्थ - महानता।
वाक्य प्रयोग - इस दिन विष्णु-पूजन का भी महात्म्य है।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
गुणगान  - किसी की अच्छाइयों या गुणों का वर्णन
उत्कृष्ट  - शानदार। 
अभिज्ञान  - पहचान।
विकल्पों में दिए गये अन्य शब्दों का वाक्य प्रयोग:-
वह सारा  दिन अपनी कार का गुणगान करता रहता है। 
रामायण भातृ-प्रेम का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।
अभिज्ञान शाकुन्तलम् महाकवि कालिदास का विश्वविख्यात नाटक है
RIKT STHAN KI PURTI FOR SSC GD


 

FOR MORE

SSC GD Constable Model Question Paper 2023 Pdf Download in Hindi

विलोम वर्तनी पर्यायवाची मुहावरा PRACTICE SET 

विलोम शब्द | Vilom Shabd in Hindi – Opposite Words in हिंदी

SSC GD HINDI CLASS 2022 | RIKT STHAN KI PURTI SSC

Hindi bakko truti practice set l वाक्यों  त्रुटियाँ प्रक्टिस सेट 

मुहावरे (Muhavre) (Idioms) – Muhavre in Hindi Grammar

Paryayvachi Shabd practice set-2 (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

Porjaybachi PRACTICE SET MARKS-20

SSC GD Practice Set - SSC STUDY - Practice Set for SSC

SSC GD Practice Set - SSC STUDY - Practice Set for SSC-2

Thank you so much for reading and visiting this article. Please visit our website again and get all the latest Content, News and Updates about the Examinations, Recruitment, college exams and Schemes scheduled by the government of India. Leave your queries, if have any, in the comment box mentioned below.

Classes
Mock Tests
Crack Exams


Website Links click here

studycare0365.blogspot.com
Terms & Conditions Privacy Policy
STUDY CARE 
Whatsapp Ask a Doubt



Comments

Popular posts from this blog

SSC GD Model Question Paper for Hindi grammar

Subscribe Our youtube channel- Click Here SSC GD Previous Papers, Model Papers, Sample Papers PDF Download link is available here. You will find the direct link to access all the SSC GD Previous Papers and Model Papers and also the link to download the SSC GD Sample Papers. By this, aspirants will be able to make preparations for their upcoming SSC GD Examinations 2023. Keep Scrolling through this article for more details. • SSC GD Previous Papers • SSC General Duty Model Papers • Instructions to use the GD Constable Model Papers • SSC GD Sample Papers PDF Download The Staff Selection Commission (SSC) has published the SSC GD Previous Papers on the official web portal ssc.nic.in. The Authority uploads the previous year’s papers annually to help out the aspirants prepare for the examinations. This helps the aspirants to get an idea for the examination question paper and to complete the practice of the syllabus accordingly. Recently, the Staff Selection Co...

Paryayvachi Shabd practice set-2 (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द) किसे कहते हैं? पर्याय शब्द का अर्थ समान होता है. पर्यायवाची शब्द का अर्थ हुआ समान अर्थ वाला. अर्थ की समानता व्यक्त करने वाले शब्दों के समूह को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्द का बहुत महत्व होता है किन्तु किसी शब्द के प्रत्येक पर्यायवाची शब्द का प्रयोग समान अर्थ में नहीं होता है. Paryayvachi Shabd Hindi Paryayvachi Shabd Hindi 01. अंक - गोद, क्रोड़, पार्श्व, संख्या, गिनती, आँकड़ा 02. अंग - भाग, अंश, हिस्सा, गात्र, पक्ष, अवयव, अज़ो 03. अंगिका - कंचुकी, अँगिया, चोली, ब्रा, बॉडिस 04. अँगूठि - मुद्रिका, मुँदरी, छल्ला, रिंग 05. अंचल - क्षेत्र, इलाका, प्रदेश, प्रान्त, भाग, आँचल, पल्लू, किनारा 06. अंजाम - नतीजा, परिणाम, फल, अंत, ख़ात्मा, परिणाम 07. अंत - अवसान, इति, आख़िर, उन्मूलन, नाश, संहार 08. अंतर - फ़र्क़, भिन्नता, भेद, असमानता, फ़ासला, दुरी 09. अंतराल - मध्यांतर अवकाश अंतर समयांतर 10. अंतर्धान - ओझल, ग़ायब, तिरोभूत, तिरोहित, लुप्त 11. अक्सर - अधिकतर, अमूमन, बहुधा, बार-बार 12. अनादर - निरादर, तिरस्कार, अपमान, अवज्ञा, अव...

Hindi Alphabet Varnamala and Latters

  Hindi Alphabet Varnamala and Latters edited by study care(kajem shaikh) Table of Contents l  Hindi Alphabet Varnamala and Latters l  Hindi Alphabet Vowel ( हिंदी   वर्णमाला   स्वर ) l  Hindi Alphabet Consonant ( हिंदी   वर्णमाला   व्यंजन ) l  Hindi Varnamala Chart ( हिंदी   वर्णमाला   चार्ट ) l  Hindi Sanjukt Alphabate ( हिंदी   संजुक्त   वर्णमाला ) l  Hindi Varnamala Chart pdf Download l  Hindi Varnamala in English l  Hindi Alphabet Varnamala FAQs   Hindi Alphabet Varnamala and Latters   हिंदी   भाषा   विश्व   की   समस्त   भाषाओं   में   सर्वाधिक   वैज्ञानिक   भाषा   है , जिसे   भारत   की   राष्ट्रभाषा   और   राजभाषा   का   दर्जा   हासिल   है।   विश्व   की   प्रत्येक   भाषा   की   तरह   ही   हिंदी   भाषा   ...