Skip to main content

Featured Post

ONLINE EXAMS PREPARATION

MTC -এর বিভিন্ন এক্টিভ গ্ৰুপ। নিজেকে প্রস্তুত করতে আমাদের সাথে যুক্ত থাকুন। অর্থাৎ এক জায়গায় সব পরীক্ষার জন্য নিজেকে প্রস্তুত করার সুন্দর সুযোগ । আপনার প্রয়োজন অনুযায়ী নিচের গ্রূপে জয়েন করুন :-  ১) গ্ৰুপ সি ও ডি পরীক্ষার মক টেস্টের জন্য জয়েন করুন :- https://chat.whatsapp.com/GJahUMGongGHo1cRCn5UOZ?mode=ems_copy_t  ২) টেট ( প্রাইমারী ও আপার প্রাইমারী)  প্রস্তুতির মক টেস্টের জন্য জয়েন করুন:- https://chat.whatsapp.com/GQccKoBthHEAKR2Mi626dx?mode=ems_copy_t ৩) SLST / MSC / WBPSC পরীক্ষার মক টেস্টের জন্য জয়েন করুন :-  https://chat.whatsapp.com/E6otGzp8Zsk9HpvirrNQk1?mode=ems_copy_t  ৪) INTERVIEW প্রস্তুতির মক টেস্টের জন্য জয়েন করুন :-  https://chat.whatsapp.com/DT1cOqbjQCO8fn7WJGSM3j?mode=ems_copy_t ৫) Primary Interview Mock -এর জন্য জয়েন করুন :- https://chat.whatsapp.com/GQccKoBthHEAKR2Mi626dx?mode=ems_copy_t FOR MORE RELATIVE ✅Ssc GD Constable Model Question Paper 2023 Pdf Download in Hindi Earn money online  ✅ विलोम वर्तनी पर्यायवाची मुहावरा PRACTICE SET...

हिन्दी शब्द भण्डार | प्रकार।Hindi Grammar l hindi shabd vanderl ssc gd hindi

 

hindi shabd bhandar
हिन्दी शब्द भण्डार | प्रकार

शब्द-भंडार
➡️दो या दो से अधिक वर्ण मिलकर शब्द का निर्माण करते हैं, और शब्द मिलकर एक भाषा का निर्माण करते हैं। शब्द को हम भाषा की प्राणवायु भी कह सकते हैं, क्योंकि बिना शब्दों के भाषा का कोई अस्तित्व नहीं है।

➡️हिंदी साहित्य या हिंदी भाषा में शब्दों का ऐसा समूह जिसमें पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी, अनेकार्थी, समरूपी भिन्नार्थक और अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जैसे शब्दों को एक जगह इकट्ठा करके रखना ही ‘शब्द भंडार’ कहलाता है।

➡️किसी भी भाषा में, वाक्यों में शब्दों का प्रयोग किस प्रकार से किया जाएगा, इस आधार पर हम शब्दों को दो भागों में बाँटते हैं।

Best Motivational Videos

Facebook Page-Click Here

Join us with Instagram-Click Here

Join our Telegram channel-Click here

Subscribe Our youtube channel-Click Here


शब्द भंडार के तीन मुख्य भेद किए गए हैं–
1) अर्थ की दृष्टि से शब्द भेद–
(i) साथर्क शब्द – ऐसे शब्द जिनके प्रयोग से किसी बात का अर्थ स्पष्ट हो वह सार्थक शब्द कहलाते हैं।

जैसे – पलंग, संदूक, बोतल, किताब, ठंडा, ब्लैकबोर्ड, कुर्सी, मोबाइल, कंघी, मोमबत्ती, चाय, इत्यादि।

(ii) निरर्थक शब्द – जब दो या दो से अधिक वर्ण मिल तो जाए लेकिन उनका कोई अर्थ ना बने तो उन शब्दों को निरर्थक शब्द का नाम दिया जाता है।

जैसे – सोलोइय, युफ्सियत, ओसभ, कोकी आदि।

➡️सार्थक शब्दों के अर्थ होते हैं जबकि निरर्थक शब्दों का कोई भी अर्थ नहीं होता।

2) प्रयोग की दृष्टि से शब्द-भेद
(i) विकारी शब्द –  विकार शब्द का अर्थ होता है परिवर्तन या बदलाव। जब किसी शब्द के रूप में लिंग, वचन, और कार्य के आधार पर किसी प्रकार का परिवर्तन आ जाता है तो उन शब्दों को विकारी शब्द कहते हैं।

जैसे लिंग के आधार पर परिवर्तन –
अ) लड़का काम कर रहा है – लड़की काम कर रही है।
आ) लड़की खाना खा रही है – लड़का खाना खा रहा है।
➡️---------उपयुक्त वाक्य में लिंग के आधार पर शब्दों में परिवर्तन किया गया है। जैसे ‘कर रहा’ का ‘कर रही’ हो गया, जब लिंग के आधार पर परिवर्तन किया जाता है तो शब्दों में कुछ ज्यादा अंतर नहीं आता।

एकवचन और बहुवचन के आधार पर शब्दों में परिवर्तन –
अ) लड़का खेलता है – लड़के खेलते हैं।
➡️------लड़का शब्द सिर्फ एक लड़के के लिए प्रयोग किया गया है जबकि लड़के अनेक के लिए प्रयोग किया गया है।

आ) औरत घर का काम करती है – औरतें घर का काम करती है।
➡️------‘औरत’ शब्द सिर्फ एक औरत के लिए है जबकि ‘औरतें’ शब्द बहुत सारी औरतों के लिए है, इस प्रकार से वचन के आधार पर भी शब्दों में परिवर्तन किया जाता है।

कारक के आधार पर शब्दों का परिवर्तन –
अ) वह आदमी नौकरी करता है – उस आदमी को नौकरी करने दो।
आ) वह लड़की लिखती है – उस लड़की को लिखने दो।
➡️-----ऊपर वाक्य में कारक के बदल जाने से शब्दों का ही अर्थ बदल जाता है।

विकारी शब्द भी चार प्रकार के होते है-
(i) संज्ञा
(ii) सर्वनाम
(iii) विशेषण
(iv) क्रिया

(ii) अविकारी शब्द –
जब शब्दों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता तो उन्हें अविकारी शब्द कहा जाता है जैसे – परंतु, तथा, धीरे-धीरे, अधिक आदि।

➡️जिन शब्दों में लिंग, वचन, कार्य के आधार पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाता वह अविकारी शब्द कहलाते हैं।

जैसे – तुम धीरे-धीरे वहाँ जाओ।
         परंतु तुम हो कौन?
➡️-------वाक्य में लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। वाक्य का प्रयोग लड़के के लिए हो रहा है या लड़की के लिए हो रहा है इसका अर्थ बता पाना मुश्किल है।

अविकारी शब्द भी चार प्रकार के होते है–
(i) क्रिया-विशेषण
(ii) सम्बन्ध बोधक
(iii) समुच्चय बोधक
(iv) विस्मयादि बोधक

Best Motivational Videos

Facebook Page-Click Here

Join us with Instagram-Click Here

Join our Telegram channel-Click here

Subscribe Our youtube channel-Click Here


3) उत्पति की दृष्टि से शब्द-भेद –
(i) तत्सम शब्द
(ii ) तद्भव शब्द
(iii ) देशज शब्द
(iv) विदेशी शब्द।

(i) तत्सम शब्द – हिंदी भाषा में बहुत सारे ऐसे शब्द है, जो संस्कृत भाषा से लिए गए हैं परंतु उनका अर्थ और प्रयोग संस्कृत भाषा के समान ही किया जाता है, इन शब्दों को ही तत्सम शब्द कहा जाता है।

➡️संस्कृत भाषा के वह शब्द जो हिंदी भाषा में लिए गए हैं और वह अपने वास्तविक रूप में प्रयोग किए जाते हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।

(ii ) तद्भव शब्द – वह शब्द जो संस्कृत भाषा से विकृत होकर हिंदी में आए हैं तद्भव शब्द कहलाते हैं। संस्कृत भाषा के ऐसे शब्द जो सिर्फ थोड़े से ही बदलाव के साथ हिंदी भाषा में रूपांतरित किए गए हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं।

(iii ) देशज शब्द – भारत देश में भिन्न-भिन्न स्थानों में भिन्न-भिन्न प्रकार की बोलियाँ बोली जाती है और हिंदी भाषा में कई ऐसे शब्द है, जो देश की विभिन्न बोलियों से लिए गए हैं, इन्हीं शब्दों को देशज  शब्द का नाम दिया जाता है।

➡️जो शब्द किसी देश की विभिन्न भाषाओं से मातृभाषा में लिए गए हो वह देशज शब्द कहलाते हैं।

जैसे- चिड़िया, कटरा, कटोरा, खिरकी, जूता, खिचड़ी, पगड़ी, लोटा, डिबिया, तेंदुआ, कटरा, अण्टा, ठेठ, ठुमरी, खखरा, चसक, फुनगी, डोंगा आदि।

(iv) विदेशी शब्द – विदेशी भाषाओं से जो शब्द हिंदी भाषा में जोड़े गए हैं वह शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं। जो शब्द विदेशियों के संपर्क में आने के बाद हिंदी भाषा में लिए गए हैं, वह शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं।

✅आज के समय में हिंदी भाषा में अनेक प्रकार के विदेशी शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनका वर्णन निम्नलिखित है –

1) अंग्रेजी भाषा से लिए गए शब्द  – हॉस्पिटल, डॉक्टर,  , पेन, पेंसिल, , कार, स्कूल, कंप्यूटर, ट्रक, टेलीफोन, टिकट, इत्यादि।

2) अरबी भाषा से लिए गए शब्द – असर, किस्मत, खयाल, मतलब, तारीख, कीमत, अमीर, औरत, इज्जत, इलाज, वकील, किताब, , मालिक, गरीब, मदद इत्यादि।

3) तुर्की भाषा से लिए गए शब्द – तोप, काबू, तलाश, , बेगम, बारूद, चाकू इत्यादि।

4) चीनी भाषा से लिए गए शब्द – चाय, पटाखा,आदि।

➡️उपयुक्त शब्दों के अलावा भी कई ऐसे शब्द जो विदेशी भाषाओं से लिए गए हैं, इनका प्रयोग हिंदी भाषा में आज के समय में भी होता है। इसके अलावा वर्तमान समय में भी कई शब्द विदेशों से हिंदी भाषा में लिए जा रहे हैं जिनका उपयोग धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

➡️अधिकतर पूछे गए प्रश्न –:
1)शब्द भंडार किसे कहते हैं?
उत्तर- हिंदी साहित्य या हिंदी भाषा में शब्दों का ऐसा समूह जिसमें पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी, अनेकार्थी, समरूपी भिन्नार्थक और अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जैसे शब्दों को एक जगह इकट्ठा करके रखना ही शब्द भंडार कहलाता है।

2)शब्द भंडार के कितने भेद है?
उत्तर: शब्द भंडार के तीन मुख्य भेद किए गए हैं-

1. अर्थ की दृष्टि से शब्द-भेद
(i) साथर्क शब्द
(ii) निरर्थक शब्द

2. प्रयोग की दृष्टि से शब्द-भेद
i) विकारी शब्द
(ii) अविकारी शब्द

3) ‘तद्भव शब्द’ किसे कहते है?
उत्तर: वह शब्द जो संस्कृत भाषा से विकृत होकर हिंदी में आए हैं तद्भव शब्द कहलाते हैं। संस्कृत भाषा के ऐसे शब्द जो सिर्फ थोड़े से ही बदलाव के साथ हिंदी भाषा में रूपांतरित किए गए हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं।

4) ‘तत्सम शब्द’ किसे कहते हैं?
उत्तर: हिंदी भाषा में बहुत सारे ऐसे शब्द है जो संस्कृत भाषा से लिए गए हैं परंतु उनका अर्थ और प्रयोग संस्कृत भाषा के समान ही किया जाता है, इन शब्दों को ही तत्सम शब्द कहा जाता है।

5)हॉस्पिटल शब्द की भाषा का है?
उत्तर: हॉस्पिटल शब्द अंग्रजी भाषा का शब्द है, जो हिंदी में
 प्रयोग किया जाता है।

Practice Set-3
Download PDF-click here
Most Important Words PDF download -click here

Best Motivational Videos

Facebook Page-Click Here

Join us with Instagram-Click Here

Join our Telegram channel-Click here

Subscribe Our youtube channel-Click Here

FOR MORE RELATIVE

SSC GD Constable Model Question Paper 2023 Pdf Download in Hindi

विलोम वर्तनी पर्यायवाची मुहावरा PRACTICE SET 

विलोम शब्द | Vilom Shabd in Hindi – Opposite Words in हिंदी

SSC GD HINDI CLASS 2022 | RIKT STHAN KI PURTI SSC

Hindi bakko truti practice set l वाक्यों  त्रुटियाँ प्रक्टिस सेट 

मुहावरे (Muhavre) (Idioms) – Muhavre in Hindi Grammar

Paryayvachi Shabd practice set-2 (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

Porjaybachi PRACTICE SET MARKS-20

SSC GD Practice Set - SSC STUDY - Practice Set for SSC

वाक्य किसे कहते हैं – परिभाषा, भेद एवं उदहारण/bakya Kise kehte hain Paribhasha,  bhed , Udaharan  

FORTHCOMING EXAMS RELATED

Thank you so much for reading and visiting this article. Please visit our website again and get all the latest Content, News and Updates about the Examinations, Recruitment, college exams and Schemes scheduled by the government of India. Leave your queries, if have any, in the comment box mentioned below.

Studycare0365.blogspot.com

Jangipur,Murshidabad

West Bengal, 742213

Call +91 7908497874

Kajemshaikh0365@gmail.com

Classes
Mock Tests
Crack Exams

Website Links click here
Terms & Conditions Privacy Policy
Whatsapp Ask a Doubt

Follow Us

• Terms and Conditions



Comments

Popular posts from this blog

SSC GD Model Question Paper for Hindi grammar

Subscribe Our youtube channel- Click Here SSC GD Previous Papers, Model Papers, Sample Papers PDF Download link is available here. You will find the direct link to access all the SSC GD Previous Papers and Model Papers and also the link to download the SSC GD Sample Papers. By this, aspirants will be able to make preparations for their upcoming SSC GD Examinations 2023. Keep Scrolling through this article for more details. • SSC GD Previous Papers • SSC General Duty Model Papers • Instructions to use the GD Constable Model Papers • SSC GD Sample Papers PDF Download The Staff Selection Commission (SSC) has published the SSC GD Previous Papers on the official web portal ssc.nic.in. The Authority uploads the previous year’s papers annually to help out the aspirants prepare for the examinations. This helps the aspirants to get an idea for the examination question paper and to complete the practice of the syllabus accordingly. Recently, the Staff Selection Co...

Paryayvachi Shabd practice set-2 (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द) किसे कहते हैं? पर्याय शब्द का अर्थ समान होता है. पर्यायवाची शब्द का अर्थ हुआ समान अर्थ वाला. अर्थ की समानता व्यक्त करने वाले शब्दों के समूह को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्द का बहुत महत्व होता है किन्तु किसी शब्द के प्रत्येक पर्यायवाची शब्द का प्रयोग समान अर्थ में नहीं होता है. Paryayvachi Shabd Hindi Paryayvachi Shabd Hindi 01. अंक - गोद, क्रोड़, पार्श्व, संख्या, गिनती, आँकड़ा 02. अंग - भाग, अंश, हिस्सा, गात्र, पक्ष, अवयव, अज़ो 03. अंगिका - कंचुकी, अँगिया, चोली, ब्रा, बॉडिस 04. अँगूठि - मुद्रिका, मुँदरी, छल्ला, रिंग 05. अंचल - क्षेत्र, इलाका, प्रदेश, प्रान्त, भाग, आँचल, पल्लू, किनारा 06. अंजाम - नतीजा, परिणाम, फल, अंत, ख़ात्मा, परिणाम 07. अंत - अवसान, इति, आख़िर, उन्मूलन, नाश, संहार 08. अंतर - फ़र्क़, भिन्नता, भेद, असमानता, फ़ासला, दुरी 09. अंतराल - मध्यांतर अवकाश अंतर समयांतर 10. अंतर्धान - ओझल, ग़ायब, तिरोभूत, तिरोहित, लुप्त 11. अक्सर - अधिकतर, अमूमन, बहुधा, बार-बार 12. अनादर - निरादर, तिरस्कार, अपमान, अवज्ञा, अव...

Porjaybachi PRACTICE SET

अगर आप भी hindi grammar के लिए free hindi grammar/vyakaran mock test ढूँढ रहे हो तो studycare0365.blogspot.com  एक ऐसा platform है जहाँ से आप free hindi grammar online mock test दे सकते है और अपनी तैयारी की जाँच कर सकते है। studycare0365.blogspot.com   द्वारा दिए hindi grammar/hindi vyakaran mock test आपके लिए काफ़ी मददगार साबित हो सकते है। और आपको एक अच्छे मुक़ाम पर पहुँचा सकता है वो भी बिना किसी शुल्क के। ONLINE PRACTICE SET              START HERE 👉👉👉👉👉👉  PRACTICE SET-1 PRACTICE SET -2 PRACTICE SET -3 PRACTICE SET- 4 PRACTICE SET -5 Free online Hindi vyakaran / hindi grammar mock test (mcq) in hindi for competitive exams| 100+ Quiz Questions Here you get to see a lot of tests on hindi grammar / hindi vyakaran every topic, which makes your preparation stronger. SSC GD CONSTABLE EXAM   :- दोस्तों अगर आप एसएससी जीडी (  की तैयारी करना चाहते है तो इस वेबसाइट पर आपको एसएससी जीडी से ज...