काल किसे कहते है | काल के भेद | Kal Kise Kahate Hain
Kal Kise Kahate Hain : दोस्तों आज हम आप को काल के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने काल किसे कहते हैं, काल के भेद इत्यादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
अक्सर कक्षा 6 से 12 के विद्यार्तियो को और केंद्र सरकार की आदि पद पूर्ति की परीक्षयो मैं काल के बारे मैं पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने Kal Ki Paribhasha लिखा है।
Table of Contents
Kal Kise Kahate Hain In Hindi
Kal Ke Kitne Bhed Hote Hain
[ ] काल किसे कहते हैं :-
क्रिया के जिस रूप में किसी कार्य का करना या होना पाया जाता है। उसे काल कहते हैं।
[ ] काल का अर्थ है ‘समय’।
काल के भेद :-
काल के तीन भेद होते है।
1)वर्तमान काल
2)भूतकाल
3)भविष्यत् काल
1. वर्तमान काल-
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी चल रहा है उसे वर्तमान काल कहते हैं।
जैसे-
1. वह गाना गा रहा है।
2. सीता खा रही है।
3. मैं खेल रहा हूं1।
[ ] वर्तमान काल के तीन उपभेद होते हैं-
I) सामान्य वर्तमान
II) अपूर्ण वर्तमान
III) संदिग्ध वर्तमान।
I). सामान्य वर्तमान-
क्रिया के जिस रूप से उसका वर्तमान में होना ज्ञात हो वह सामान्य वर्तमान होता है
जैसे-
वह अच्छा गाना गाती है।
मोहन खेलता है।
II)अपूर्ण वर्तमान-
क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि काम अभी चल रहा है उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं।
जैसे-
मैं गा रही हूँ।
तुम नहा रहे हो।
III) संदिग्ध वर्तमान-
क्रिया के जिस रूप से बीत रहे समय में किसी काम के होने में संदेह प्रकट हो उसे संदिग्ध वर्तमान कहते हैं।
जैसे-
राधा नाच रही होगी।
मोहन पढ़ रहा होगा।
2. भूतकाल-
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं।
जैसे-
राम ने पत्र लिखा।
वह चली गई।
[ ] भूतकाल के छह भेद होते हैं-
I) सामान्य भूतकाल-
क्रिया के जिस रूप से साधारणतः क्रिया का बीते समय में होना पाया जाये उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
जैसे –
राधा ने खाना खाया।
II) पूर्ण भूतकाल-
क्रिया के जिस रूप में काम का बहुत समय पहले बीत जाने का बोध होता है उसे पूर्णभूत काल कहते हैं।
जैसे –
डॉ. रोगी को देख चुका था।
रोगी ठीक हो चुका था।
III) अपूर्ण भूतकाल-
क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि काम बीते समय शुरू हुआ था किंतु समाप्त भूतकाल में सूचित न हो उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।
जैसे –
अरुण झूठ बोल रहा था।
पक्षी वृक्षों पर चहचहा रहे थे।
IV) संदिग्ध भूतकाल-
क्रिया के जिस रूप से बीते समय में काम होने में संदेह पाया जाए उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
जैसे-
राधा ने पुस्तक पढ़ ली होगी।
वह चला गया होगा।
V) हेतुहेतुमद् भूतकाल –
जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है।
जैसे-
यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।
वह परिश्रम करता तो जरूर पास हो जाता।
VI) असन्न भूतकाल
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है या खत्म हुई है उस क्रिया को आसन्न भूतकाल कहते हैं। क्रिया की समाप्ति निकट भूत में या तत्काल की सूची होती है वह आसन्न भूतकाल कहलाता है। मैंने आम खाया है। अध्यापिका पढ़ाकर आई है।
3. भविष्यत् काल –
क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय का पता चले उसे भविष्यत् काल कहते हैं।
जैसे-
वह पटना नहीं जाएगा।
कल मोहन बाजार जाएगा।
हम मैच देखेंगे।
[ ] भविष्यत् काल के दो भेद होते हैं-
I) सामान्य भविष्यत् –
क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में काम करना या होना पाया जाए उसे सामान्य भविष्यत् कहते हैं।
जैसे-
आज वर्षा होगी।
हम खेलने जाएंगे।
II) संभाव्य भविष्यत –
वैसी क्रिया जिसमें किसी काम के करने या होने की संभावना पाई जाए उसे संभाव्य भविष्यत कहते हैं।
जैसे-
हो सकता है आज वर्षा हो।
शायद वह पास हो जाए।
FOR MORE RELATIVE
SSC GD Constable Model Question Paper 2023 Pdf Download in Hindi
विलोम वर्तनी पर्यायवाची मुहावरा PRACTICE SET
विलोम शब्द | Vilom Shabd in Hindi – Opposite Words in हिंदी
SSC GD HINDI CLASS 2022 | RIKT STHAN KI PURTI SSC
Hindi bakko truti practice set l वाक्यों त्रुटियाँ प्रक्टिस सेट
मुहावरे (Muhavre) (Idioms) – Muhavre in Hindi Grammar
Paryayvachi Shabd practice set-2 (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द
Porjaybachi PRACTICE SET MARKS-20
SSC GD Practice Set - SSC STUDY - Practice Set for SSC
Thank you so much for reading and visiting this article. Please visit our website again and get all the latest Content, News and Updates about the Examinations, Recruitment, college exams and Schemes scheduled by the government of India. Leave your queries, if have any, in the comment box mentioned below.
Studycare0365.blogspot.com
Jangipur,Murshidabad
West Bengal, 742213
Call +91 7908497874
Kajemshaikh0365@gmail.com
Classes
Mock Tests
Crack Exams

Website Links click here
Terms & Conditions Privacy Policy
STUDY CARE
Whatsapp Ask a Doubt
Site Links
• About Us
Comments
Post a Comment
If you have any doubts, let me know or write us Kajemshaikh0365@gmail.com